शहीद राजकुमार का सलौणी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

 

The news warrior

24 फरवरी 2023

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत करेर के सलौणी गांव के शहीद जवान राजकुमार का पार्थिव देह शुक्रवार सुबह घर पहुंचा । राजकुमार का  सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और शहीद राजकुमार शर्मा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद राजकुमार की अंतिम यात्रा में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी शामिल हुए। परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

 

यह भी पढ़ें : शिमला में HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

 

शहीद राजकुमार अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार राजकुमार (40) पुत्र जसवंत सिंह निवासी सलौणी सेना में जम्मू में तैनात थे। सेना के काम से 2 दिन पूर्व उन्हें रुड़की (उत्तराखंड) भेजा गया था, जहां रास्ते में ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए ।  ऋषिकेश के अस्पताल में 2 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। राजकुमार वर्ष 2007-08 में सेना में भर्ती हुए थे।

 

 

यह भी पढ़ें : शिमला में HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी में आए बरातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर किया हमला, बिन दुल्हन लौटी बारात

Spread the love   The news warrior  24 फरवरी 2023 कांगड़ा  : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा  जिला के  फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंता के गांव भटोली में बीते वीरवार जो  वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान लड़की के दो चाचा और ताया […]

You May Like