शादी में आए बरातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर किया हमला, बिन दुल्हन लौटी बारात

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 43 Second

 

The news warrior 

24 फरवरी 2023

कांगड़ा  : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा  जिला के  फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंता के गांव भटोली में बीते वीरवार जो  वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान लड़की के दो चाचा और ताया को काफी चोटें आई हैं। इस मामले के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा ।

 

यह भी पढ़ें : शहीद राजकुमार का सलौणी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 

डीजे की धुन पड़ी महंगी

पंचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि भटोली गांव में परौल नन्हूं से बारात आई थी। इस दौरान रिबन कटाई की रस्म के बाद डीजे की धुन उस समय महंगी पड़ गई, जब छोटी-सी बात पर बारातियों ने दुल्हन के चाचा और ताया पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर तो वहां से भाग निकले लेकिन इस बात से आहत दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया ।

 

यह भी पढ़ें : शिमला में HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

तीन हमलावरों की हुई पहचान

इसके बाद बारात काफी समय तक वहीं रुकी रही। सुबह के वक्त बारात व दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी संजीव ने बताया कि शादी के दौरान हुई घटना में दुल्हन के दो चाचा और एक ताया को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन जारी है। शादी के दौरान हुई फोटोग्राफी के माध्यम से तीन हमलावरों की पहचान कर ली गई है। वहीं शादी के दौरान हुई इस घटना की क्षेत्र में काफी निंदा हो रही है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि शादी के दौरान मारपीट को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलटा फैसला, डिनोटिफाई साइबर थाने किए बहाल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मशाला में होगा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं का आयोजन

Spread the love   The news warrior  24 फरवरी 2023   धर्मशाला : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023 को सीडीएस व एनडीए और 28 मई 2023 को सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी समन्वय पर्यवेक्षक और उपायुक्त कांगड़ा […]

You May Like