मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने सुखाश्रय कोष योजना में 5100 रुपये का किया दान

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 13 Second

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा बेसहारा बच्चों के लिए शुरू की गई सुखाश्रय कोष योजना का सुंदरनगर में मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ,अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल द्वारा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बेसहारा बच्चों के लिए मसीहा बनकर आए हैं |  मुख्यमंत्री ने अपनी  पहली तनख्वाह को सुखाश्रय कोष में दान देने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने  पुलिस विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृति के बाद मिली  पहली पेंशन में से 5100 रुपए सुखाश्रय कोष में देने की बात कही  है | इस दौरान उन्होंने  समाज के बुद्धिजीवी व साधन संपन्न लोगों से भी अपील की है , कि वह भी सुखाश्रय कोष में अपने सामर्थ्य के अनुसार दान देने के लिए आगे आए। अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल पुलिस विभाग में कार्यरत रहे हैं ,उन्होंने 26 वर्ष 4 महीने नौकरी करके स्वेच्छिक सेवानिवृति ले ली है | अब वह अपने जीवन का अतिरिक्त समाज की सेवा करने के लिए देना चाहते हैं | वह अभी घागस देवली जिला बिलासपुर में  अपना घर नाम से वृद्धाश्रम चला रहे है तथा वहां पर असहाय बुजुर्गों  की सेवा कर रहे है|

इसके साथ अन्य सामाजिक कार्यों से जुड़ने के साथ सेवानिवृति के बाद न्यायलय में भी अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे है
उन्होंने कहा कि मानव सेवा ट्रस्ट सामाजिक कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है और आगे भी यथासंभव समाज सेवा में योगदान करते रहेंगे ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनटीपीसी द्वारा नहीं किया जा रहा लोगों की समस्याओं समाधान

Spread the lovethe news warrior 6 जनवरी 2023 कोल डैम परियोजना क्षेत्र के हरनोड़ा पंचायत की बस्ती  नैहर में ट्रंसफोर्मेर के साथ  बने स्पीड  ब्रेकर पर विभाग द्वारा बिछाई  गई पानी की पाईप से सड़क पर रोजाना हजारों लीटर पानी बहता है जिससे सड़क तालाब में तबदील  हो चुकी है। […]

You May Like