THE NEWS WARRIOR
03 /09 /2022
शिविर में सी आर सी सुन्दरनगर की ओर से अलग-अलग दिव्यांगता विशेष के विशेषज्ञ उपस्थित
बिलासपुर:-
दिनांक 31 अगस्त 2022 को चेतना संस्था विजयपुर में एक दिवसीय दिव्यांगता आकलन शिविर का आयोजन जिला दिव्यांगता पुनर्वास केन्द्र (डी डी आर सी) बिलासपुर व समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी आर सी) सुन्दरनगर के संयुक्त तत्वावधान में जिला दिव्यांगता नोडल अधिकारी श्री अरूण कुमार गौतम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
शिविर में सी आर सी सुन्दरनगर की ओर से अलग-अलग दिव्यांगता विशेष के विशेषज्ञ उपस्थित
इस शिविर में सी आर सी सुन्दरनगर की ओर से अलग-अलग दिव्यांगता विशेष के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जिसमें जितेंद्र कुमार देव विशेषज्ञ प्रोस्थेटिस्ट और ऑर्थोटिस्ट, संदीप सिंह (बौद्धिक दिव्यांगता) नंद लाल (ऑडियोलॉजिस्ट) देवेन्द्र (डाटा एन्ट्री ओपरेटर) मौजूद रहे। शिविर में 46 दिव्यांगों की दिव्यांगता का आकलन किया गया। जिन्हें आगामी कुछ दिनों बाद उपयुक्त दिव्यांगता सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
चेतना संस्था के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
चेतना संस्था की संस्थापिका डॉ मल्लिका नड्डा जी के समाजिक कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से ऐसे कार्यों को गति मिल रही है। इस शिविर के दौरान चेतना संस्था से अनूप कुमार शर्मा डी डी आर सी बिलासपुर के कर्मचारी मनोज कुमार, रजत कुमार, राजेश कुमार सहित चेतना संस्था के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-