हिमाचल: पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां हटेंगी, बोले CM सुक्खू , ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट लागू करेंगे 3 जिलों में

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 19 Second

THE  NEWS WARRIOR
15 /12 /2022

अगले 5 साल में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली सभी सरकारी गाड़ियां हटा दी जाएंगी

हिमाचल

हिमाचल में अगले 5 साल में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली सभी सरकारी गाड़ियां हटा दी जाएंगी। इनकी जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल लेंगे। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि 3 जिलों में ग्रीन सिटी पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।

शिमला, कांगड़ा और कुल्लू जिले में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली सरकारी गाड़ियों को पहले चरण में बदला जाएगा। इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अगली रिव्यू मीटिंग में यह चीजें आएंगी। इससे हिमाचल की आबोहवा अच्छी रहेगी।

 BJP, कांग्रेस के संपर्क में कई नेता
CM सुक्खू ने कहा कि हमारे विधायक बिकने वाले नहीं हैं। हालांकि BJP यह नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है कि कांग्रेस टूटेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। BJP जरूर टूट सकती है। दोफाड़ हो सकती है। कई नेता कांग्रेस के टच में हैं। खासकर कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेता वापसी को बेताब हैं।

टूरिज्म और हाइड्रो सेक्टर की ओपन पॉलिसी लाएंगे
सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि टूरिज्म और हाइड्रो सेक्टर के लिए ओपन पॉलिसी लाएंगे। इसके तहत इनवेस्टर्स को किसी तरह की क्लियरेंस लेने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सरकार खुद क्लियरेंस लेकर देगी। इनवेस्टर्स को इनवेस्ट करके 70% हिमाचलियों को रोजगार देना है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी स्वावलंबन योजना
सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए स्वावलंबन योजना शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक किसान से रोजाना 10 लीटर दूध खरीदेंगे। इस पर काम शुरू कर दिया है। दूध का रेट 100 रुपए लीटर होगा। इस तरह रोजाना प्रत्येक किसान की जेब में 1000 रुपए जाएगा।

इससे रोजगार की तलाश में घर छोड़ रहे युवक फिर से खेतीबाड़ी शुरू करेंगे। पशुपालन को स्वरोजगार के तौर पर अपनाएंगे। युवाओं को अपना घर छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

 हमारी सम्माननीय प्रतिभा सिंह
सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह पार्टी की अध्यक्षा हैं। अध्यक्ष सम्मानित होता है। उन्हें मुख्यमंत्री विधायकों ने चुना है। वह पहले विधायक थे। विधायक कांग्रेस पार्टी ने बनाया है। यह भारतीय जनता पार्टी का नैरेटिव था कि कांग्रेस गुटों में बंटी है।

नेतृत्व की क्षमता बचपन से थी :सुक्खू
सुक्खू ने कहा कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता बचपन से थी, तभी क्लास रिप्रजेंटेटिव से यहां तक का सफर तय कर पाया हूं। उन्होंने कहा कि हमे कुछ वक्त दीजिए। प्रदेश को प्रगति की राह पर आगे ले जाएंगे। मूछों से कड़क जरूर लगता हूं, लेकिन स्वभाव ऐसा नहीं है

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल: बरमाणा-दाड़लाघाट में कर्मियों व कामगारों को काम पर नहीं आने का फरमान जारी, ACC-अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री बंद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिरमौर: नाहन में स्कूटी से राशन ढुलाई पर विभाग की सफाई, कर्मचारी से नंबर लिखने में हुई गलती, जांच में आया सामने

Spread the love THE NEWS WARRIOR 15 /12 /2022 बिल्टी पर नंबर लिखने में निगम कर्मचारी से गलती हुई हिमाचल हिमाचल के सिरमौर स्थित नाहन के कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी पर 26 टन राशन पहुंचाने के मामले में अब जिला खाद्य एवं आपूर्ति निगम के […]

You May Like