मंडी : पुलिस भर्ती के नाम पर चचेरी बहन से ठगे 3.25 लाख रुपये, जाने पूरा मामला

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 57 Second

THE  NEWS WARRIOR
22 /08 /2022

बच्‍चों को कोचिंग देखकर चंडीगढ़ पुलिस में  करवाता है भर्ती

मंडी:-

बल्ह में बहन ने चचेरे भाई पर ठगी का आरोप लगाया है। बिंता देवी पत्नी स्वर्गीय खजान सिंह गांव नौरू डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मंडी ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उससे पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये ठगे गए। आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई हेमपाल निवासी भंगरोटू ने धोखाधड़ी कर पैसा लिया है। चचेरा भाई है एचआरटीसी में चालक है। उसे बताया था कि विनोद कुमार नाम का एक व्यक्ति चंडीगढ़ पुलिस में एसआइ है तथा बच्‍चों को कोचिंग देखकर चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाता है।

चचेरे भाई का फोन भी बंद

हेमपाल ने विनोद की फोटो भी दिखाई जो पुलिस बर्दी में थी। इस पर उसने भाई पर विश्वास करके पैसे उसे दे दिए। बिंता देवी ने बताया कि उसे पैसे दिए छह महीने से अधिक का समय हो गया है और अब उसके चचेरे भाई का फोन भी बंद है। उसने अपने स्तर पर जब छानबीन की तो पता चला कि विनोद कुमार पुलिस में नहीं है। ऐसे में उसे ठगे जाने का शक हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना बल्ह प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

तेजरफतार वाहन की टक्कर में भाजयुमो नेता की मौत, एक घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रकितक आपदा ने जिन लोगों को निगला है उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं होगी : जयराम ठाकुर

Spread the love THE NEWS WARRIOR  22 /08 /2022  प्रधान खेम सिंह के परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया तथा उन्हें ढाढस बंधाया मंडी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज काशन हादसे में मारे गए प्रधान खेम सिंह के परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया तथा उन्हें ढाढस बंधाया । उन्होंने कहा […]

You May Like