सिरमौर: नाहन में स्कूटी से राशन ढुलाई पर विभाग की सफाई, कर्मचारी से नंबर लिखने में हुई गलती, जांच में आया सामने

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second

THE NEWS WARRIOR
15 /12 /2022

बिल्टी पर नंबर लिखने में निगम कर्मचारी से गलती हुई

हिमाचल

हिमाचल के सिरमौर स्थित नाहन के कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी पर 26 टन राशन पहुंचाने के मामले में अब जिला खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने सफाई दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया है कि बिल्टी पर नंबर लिखने में निगम कर्मचारी से गलती हुई है।

वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर HP18A 8505 गलती से लिखा गया था। जोकि सही नंबर HP18B 8505 है।

निगम की उच्च स्तरीय कमेटी कर रही जांच
नाहन शहर के व्यापारी रितेश गोयल द्वारा लगाई गई RTI में यह मामला सामने आया था। हालांकि रितेश गोयल की शिकायत पर निगम की उच्च स्तरीय कमेटी जांच कर रही है। रितेश गोयल ने अपनी शिकायत में एक कॉन्ट्रेक्टर को लाभ पहुंचाने के लिए राशन की हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल विभाग शिकायत पर जांच कर रहा है।

RTI में 3 माह में राशन ढुलाई का मामला सामने आया था
RTI के अनुसार मामला मई, जुलाई ,अक्टूबर 2020 का है। जिसमें गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर HP18A 8505 के साथ 3 चालान व बिल्टी दिखाई गई थीं। यह वाहन संख्या किसी बड़े ट्रक की नहीं, बल्कि स्कूटी की निकली थी। यह स्कूटी नाहन के ही एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। सरकारी राशन ढुलाई के लिए टेंडर किया जाता है।

निगम अधिकारी ने ये कहा
इस बारे में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विजय सिंह हमलाल ने बताया कि इस मामले में जांच की गई है। माल ढुलाई के लिए जो बिल्टी बनी थी, उसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने में कर्मचारी से गलती हुई है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां हटेंगी, बोले CM सुक्खू , ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट लागू करेंगे 3 जिलों में

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: सरकार को अदाणी सीमेंट कंपनी ने प्लांट बंद करने के लिए नहीं दिया नोटिस, सीएम ले रहे पल-पल की जानकारी

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 15 /12 /2022 सरकार का काम सिर्फ दोनों के बीच मध्यस्थता करना हिमाचल: अदाणी सीमेंट कंपनी ने प्लांट बंद करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को नोटिस नहीं दिया। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि डीसी बिलासपुर और डीसी सोलन यूनियन और कंपनी […]

You May Like