0
0
Read Time:1 Minute, 15 Second
भाई दूज: आज हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की बसों पर महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क सफर
शिमला – शनिवार यानी आज भाई दूज के अवसर पर महिलाएं हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की बसों में निशुल्क सफर कर पाएगी। प्रतिवर्ष यहां सेवा सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलती है। इस सेवा का मुख्य कारण यह है क्योंकि महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाने के लिए इस दिन अपने भाई के घर जाती हैं और इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन द्वारा उन्हें निशुल्क आवाजाही की सेवा उपलब्ध करवाई जाती है।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा भाई बहन के प्रति स्नेह का प्रतीक है।