शिमला में साइकिल सवार बच्चे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, आईजीएमसी में भर्ती

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 18 Second

THE  NEWS WARRIOR
26 /07 /2022

घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हो गया फरार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस किया दर्ज

शिमला:-

हिमाचल के शिमला स्थित उपनगर चक्कर में साइकिल चला रहे एक बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अनियंत्रित कार ने मार दी टक्कर 

जानकारी के अनुसार शिव मंदिर अपर चक्कर के पास पवन पदम भवन निवासी चंदर हंस परमार पुत्र फतेह सिंह परमार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया है कि उसका बेटा प्रज्वल बालूगंज से समरहिल के लिए साइकिल पर आ रहा था। जब वह तवी मोड के पास पहुंचा तो एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें बच्चे को चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है।

मामले की छानबीन शुरू

फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभी तक गाड़ी का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। वहीं, पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के सी सी टी वी  कैमरा खंगाले जा रहे हैं। एसआई जय देव मामले की जांच कर रहे हैं। बालूगंज थाने में आईपीसी  की धारा 279, 337 और 187 एम वी  एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

सेब से लदा ट्रक डंगा धंसने से गिरा खाई में, पढ़े पूरी खबर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के भरे जाएँगे पद, ऐसे करे आवेदन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 26 /07 /2022 घुमारवीं विकास खण्ड में आंगनवाड़ी  कार्यकर्ता का एक पद तथा सहायिकाओं के आगनवाड़ी केन्द्रों में भरे जाएंगे 10 पद घुमारवीं:- घुमारवीं सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवाए योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के […]

You May Like