THE NEWS WARRIOR
07/03/2022
ई परिवहन व्यवस्था के माध्यम से बनेगा लर्निंग लाइेंसस
आनलाइन टेस्ट की सुविधा भी की जाएगी प्रदान
बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी 2021 को दी है मंजूरी
शिमला :-
हिमाचल प्रदेश में अब लर्निंग लाइेंसस बनाना और आसान होगा। अब घर बैठे ही लाइसेंस बना सकेंगे। लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने भी घर से आफिस नहीं जाना पड़ेगा। ई परिवहन व्यवस्था के माध्यम से परिवहन क्षेत्र में लर्निंग लाइसेंस को छोड़ लगभग हर सेवा आनलाइन है। 2022-23 में लर्निंग लाइसेंस को भी ई परिवहन व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेगे दफ्तरों के चक्कर
अब घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनाया जा सकेगा। आनलाइन टेस्ट की सुविधा भी प्रदान कर दी जाएगी। हालांकि पक्का लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग ट्रायल देना ही पड़ेगा। लेकिन इससे पहले लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए भी लोगों को अपना कामकाज छोड़कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस संबंध में ई परिवहन व्यवस्था में सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी।
निर्धारित मापदंडों कि की जाएगी समीक्षा