कर्मचारियों का इंतजार खत्म , कैबिनेट में लगी OPS पर मुहर

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 43 Second

 

 

 

 

the news warrior

13 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश के  कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है | आज सुक्खू सरकार की कैबिनेट पहली बैठक थी | जिसमें सुक्खू सरकार ने पुरानी  पेंशन को बहाल कर दिया है | इस कैबिनेट मीटिंग में विक्रमादित्य सिंह को छोड़कर कैबिनेट के सभी मंत्री उपस्थित रहे | बैठक के शुरू होने से पहले ही प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी राज्य सचिवालय के बाहर पहुंच गए | ops बहाली पर मुहर लगते ही सचिवालय के बाहर जश्न का माहौल बना हुआ है | ओपीएस बहाल करने वाला हिमाचल चौथा  राज्य  बन गया है |

 

मुख्यमंत्री के सचिवालय के बाहर एनपीएस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओपीएस कर्मचारियों का हक है | काँग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक ओपीएस बहाल कर दी है | उन्होंने कहा कि ओपीएस बहाली अधिसूचना आज ही जारी कर दी जाएगी |
कर्मचारियों को एरियर के लिए 3-4 साल का इंतजार करना पड़ेगा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अर्की में मैंने पहली बार कहा था कि ओपीएस बहाल करेंगे| पिछले दिनों अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर इसमें अड़चन डालते रहे, लेकिन मैंने अपना फार्मूला दिया | पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए | कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं मिलेगा| एरियर देने में समय लगने की बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही|
कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने उनकी मांग को कभी नहीं सुना| आज सुक्खू सरकार लोहड़ी के पर्व पर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की सौगात दी है | कर्मचारी प्रदेश सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं| वहीं कर्मचारी अपने साथ पारपंरिक वाद्ययंत्र बजाने वालों की टोली भी साथ लाए हैं | सचिवालय के बाहर कर्मचारी लोकगीतों पर नाटी डालकर जश्न मना रहे हैं|

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो सगी बहनों ने गलती से निगली जहरीली दवाई , दोनों की मौत

Spread the love the news warrior 13 जनवरी 2023 कांगड़ा : पुलिस थाना ज्वाली के अधीन सुदरां गांव में दो सगी बहनों द्वारा गलती से जहरीली दवाई का सेवन करने से मौत होने का मामला सामने  आया है | इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है […]

You May Like