केंद्र सरकार का सेब उत्पादकों के लिए यह है बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय : जयराम ठाकुर 

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 32 Second

 

The news warrior

9 मई 2023

शिमला : केंद्र सरकार द्वारा  विदेश से  50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर सेब के आयात पर रोक लगा दी है । इसके लिए  हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समस्त केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है । उन्होंने कहा कि यह  केंद्र सरकार का सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय है।

 

यह भी पढ़ें : भारत में जम्मू कश्मीर के बाद अब यहाँ मिला लिथियम का बड़ा भंडार

 

सेब पर 50% आयात शुल्क

उन्होंने कहा कि  भारत में भूटान को छोड़ विदेश से न्यूनतम 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा । केंद्र सरकार के इन आदेशों से  सेब राज्य हिमाचल के बागबानों को बड़ा लाभ होगा । उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50% लगा दिया है जिसके लगने के बाद विदेश से आने वाला सेब न्यूनतम 75 रू प्रतिकिलो मिलेगा। उदाहरण के लिए 100 रू प्रतिकिलो का सेब अब भारत में आयात  शुल्क लगने के बाद 150 रू का मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी JCB, चालक समेत दो की मौत व 6 घायल

 

परिवहन का खर्च होगा अलग से

उन्होंने कहा कि इन सेबों के परिवहन का खर्च अलग से जुड़ेगा। अगर पिछले 5 साल में सेब उत्पादन को देखा जाए तो वर्ष 2019-20 कुल पेटियां 3.58 करोड़ (एक पीटी में औसत 20 किलो सेब आता है), 2020-21में 2.40 करोड़ पेटियां , 2021-22 में 3.22 पेटियां, 2022-23 में 3.52 पेटियां का उत्पादन हुआ है। अब केंद्र सरकार ने भूटान को छोड़कर विदेश से 50 रू प्रति किलो से कम दाम पर सेब के आयात पर रोक लगा दी है। अब विदेशों से जो सेब आएगा उसकी न्यूनतम कीमत 50 रू प्रति किलो के साथ 50% आयात शुल्क जोड़े जाने पर 75 रू प्रति किलो होगी। परिवहन का खर्च अलग से होगा।

 

यह भी पढ़ें : शिक्षा निदेशालय पहुंचे JBT प्रशिक्षु, भर्ती से B.Ed. डिग्री धारकों को बाहर करने की मांग

 

प्रदेश की सेब आर्थिकी को नहीं होगा नुकसान

जयराम ठाकुर ने  कहा कि  इससे प्रदेश की 4500 करोड़ रुपए की सेब आर्थिकी को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। ईरान और तुर्कीये का सेब अफगानिस्तान के रास्ते बिना आयात शुल्क अदा कर और अंडर इनवॉइस कर हिमाचल के सेब उत्पादकों की कमर तोड़ रहा था उस पर भी रोक लगेगी।

 

यह भी पढ़ें : दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत अन्य घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार, पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से दबोचा

Spread the love   The news warrior 9 मई 2023 देश/विदेश : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार का लिया गया है। इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही अरेस्ट किया है। इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने […]