Weather Update : बर्फ से ढके हिमाचल के पहाड़ , जानिए कहां कितना हुआ हिमपात

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 43 Second

the news warrior 

30 जनवरी 2023

 

हिमाचल : हिमाचल प्रदेश में  पहाड़ों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों पर बीती रात बर्फबारी और मैदानी इलाकों में  बारिश हुई है। इससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान कमी में आ गई है जिससे समूचा प्रदेश  शीतलहर की चपेट में आ गया है। बीती रात राज्य  के कुल्लू, शिमला, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है । प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति व किन्नौर सहित ऊपरी  शिमला का जिला मुख्यालय और राजधानी से संपर्क कट गया है।

 

 

 कहां कितनी बर्फबारी हुई

जिला किन्नौर के छितकुल में अढ़ाई फीट ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि कल्पा, पूह व सांगला में डेढ़-डेढ़ फीट ताजा हिमपात हुआ है। जिला कुल्लू के रोहतांग पास और अटल टनल में 30 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय केलोंग व दारचा में 7-7 इंच ताजा हिमपात हुआ है। मंडी के शिकारीदेवी में एक फीट ताजा हिमपात होने की सूचना है। शिमला के जाखू समेत जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुई है। शिमला जिला के कुफरी में 6 इंच, नारकंडा व खड़ापत्थर में एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है। कांगड़ा जिला के बड़ाभंगाल में भी 6 इंच ताजा हिमपात हुआ। चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी में चार फीट तक बर्फबारी हुई है।

 

 न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक केलांग का न्यूनतम तापमान माईनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके आलावा कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माईनस 6.4, कल्पा में माईनस 0.2, भुंतर में 3.2, सोलन में 3.6, ऊना में 3.7, सुंदरनगर में 4.1, शिमला 6.5 और धर्मशाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

HP : सिराज के भूर्णी गांव में गुब्बारों से बंधा मिला पाकिस्तानी नोट, पुलिस ने कब्जे में लिया

Spread the love the news warrior  30 जनवरी 2023 मंडी : हिमाचल में 3 दिन में लगातार दूसरी बार पाकिस्तानी करेंसी के नोट मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है।अब  पाकिस्तानी 10 रुपए का नोट मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरण के गांव भूर्णी में […]