THE NEWS WARRIOR
25/03/2022
हिमाचल पंजाब सीमा पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच राउंड फायर करके एक महिला व एक युवक पर दाग दी गोलियां
महिला की मौत, युवक घायल
पंजाब पुलिस कर रही है घटनाक्रम की जांच
हिमाचल प्रदेश:-
हिमाचल पंजाब सीमा पर पंजाब क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच राउंड फायर करके एक महिला व एक युवक पर गोलियां दाग दी। महिला की मौके पर मौत हो गई और युवक को टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिमाचल पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के 50 मीटर पंजाब सीमा के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार रक्षा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी ढोलवाहा व रजनीश पुत्र सुखराम निवासी टेंटवा ढोलवाहा पंजाब से हिमाचल गोंदपुर बनेहड़ा अपने रिशेतदारी में जा रहे थे। दौलतपुर से ढोलवाहा सड़क मार्ग पर हिमाचल पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के 50 मीटर पंजाब सीमा में इन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गई। औरत की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन युवक गोलियां लगने से घायल हो गया। गोलियां चलाने वाला मौके से फरार हो गया। थोड़े समय बाद कुछ अन्य युवक पंजाब से हिमाचल की तरफ आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि युवक घायल है तो वो उसे दौलतपुर सिविल अस्पताल ले आए डाक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा रेफर कर दिया।
पांच राउंड फायर का लगाया जा रहा है अंदाज़ा
हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है । घटनास्थल से पांच राउंड फायर के खोल मिलने से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि लगभग पांच गोलियां मौके पर चलाई गईं।