THE NEWS WARRIOR
25 /03 /2022
पंजाब में आप’ की सरकार बनाने के लिए किए थे वादे पर वादे
वादों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से कर रहे पैसो की माँग
पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय स्थिति बेहद खराब होने का किया दावा
केंद्र सरकार से दो साल के लिए प्रति वर्ष 50000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की मांग
पंजाब:-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाने के लिए वादे पर वादे किए, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान) उन वादों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से पैसे माँग रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (24 मार्च 2022) को राज्य की वित्तीय स्थिति बेहद खराब होने का दावा करते हुए केंद्र सरकार से दो साल के लिए प्रति वर्ष 50000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता माँगी है।
3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
जानकारी के अनुसार मान ने पीएम को राज्य की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उन पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए पंजाब के लिए दो साल के लिए प्रति वर्ष 50000 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की माँग की है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं आज पीएम मोदी से मिला। उन्होंने मुझे पंजाब का सीएम बनने पर बधाई दी।
चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली देने का किया था वादा
‘आप’ सुप्रीमो केजरीवाल का चुनावी वादों में से एक पंजाब के लोगों को मुफ्त उपहार देना था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सभी लोगों को चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। उन्होंने पंजाब में 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा किया था। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के सभी स्कूलों और अस्पतालों के पुनर्निर्माण और मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर ‘पिंड क्लीनिक’ की स्थापना का भी वादा किया था, जहाँ सभी का मुफ्त इलाज किया जाएगा। यही नहीं शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मान ने 25,000 सरकारी नौकरियों की घोषणा की थी।
वादों को पूरा करने में ‘आप’ की कोई रुचि नहीं रही