मांचली ठाकुर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री, वर्षा ठाकुर प्रदेश आईटी प्रभारी तो प्रज्ज्वल बस्टा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नियुक्त।
शिमला, 28 सितंबर 2021
शिमला: हिमाचल में उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा में कुछ नवीन नियुक्तियां कर दी गई है।प्रदेश में मंडी से मांचली ठाकुर को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री और वर्षा ठाकुर को महिला मोर्चा का प्रदेश आईटी प्रभारी नियुक्त किया है।
इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रज्ज्वल बस्टा (जुब्बल कोटखाई) को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।इन नियुक्तियों से भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।महिला मोर्चा से दो पदाधिकारियों को निकले जाने के बाद प्रदेश काफी दिनों से यह पद रिक्त चल रहे थे।हालांकि मांचली ठाकुर पहले भाजपा मोर्चा को उपाध्यक्ष थी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप (State BJP President Suresh Kashyap) ने प्रज्ज्वल बस्टा (जुब्बल कोटखाई) को भी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति से भाजपा की जुब्बल कोटखाई में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बता दें चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। जुब्बल कोटखाई, अर्की, फतेहपुर और लोकसभा सीट मंडी से उपचुनाव का डंका बज चुका है। चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में अपने बदलाव एवं नयी नियुक्तियां कर दी है। इससे चुनाव में भी फायदा मिल सकता है।