पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मिला व्यक्ति का शव, दुकान के बाहर लोगों ने देखी लाश

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 21 Second

THE  NEWS WARRIOR
06 /12 /2022

मृतक की पहचान भोलू राम निवासी चौंतड़ा के रूप मे हुई

कांगड़ा:

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बनी एक दुकान के बाहर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान भोलू राम निवासी चौंतड़ा के रूप मे हुई है। वह बैंड बाजा बजाने का कार्य करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को लोगों ने गांव पपरोला में उतराला रोड के पास भोलू राम को अचेत अवस्था मे देखा। लोगों ने इसकी सूचना व्यापार मंडल के प्रधान मनोज सूद और पार्षद मुकेश शर्मा को दी।

डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

उन्होंने मौके पर आकर शख्स को उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जबाब नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर हालात का जायजा लिया। उसे सिविल हॉस्पिटल बैजनाथ ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया कि दिन में यह व्यक्ति दुकान के बाहर बने बरामदे मे ही बैठा था और नशे की हालत मे था। वह व्यक्ति पूरा दिन बैठा रहा। उसके ठीक सामने शराब का ठेका है। माना जा रहा है कि उसने दिन भर शराब का सेवन किया और अधिक शराब पीने से ही उसकी मौत हो गई।

SHO सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया था और रात को शव अपने कब्जे मे ले लिया था। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।

 

 

 

 

 यह भी पढ़े

हिमाचल: सीजन शुरू होते ही 70% एडवांस बुकिंग, होटल आठ दिसंबर तक फुल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू: नाके पर से नशा तस्कर गिरफ्तार, युवक पंजाब के मोगा का रहने वाला

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 06 /12 /2022 तलाशी में युवक से 842 ग्राम चरस बरामद हुई कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पुलिस ने चरस तस्करी करने वाले एक और युवक को गिरफ्तार किया है। भुंतर कस्बे के साथ लगते जरढ में पुलिस ने नशा तस्कर को […]

You May Like