उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस का राजभवन में मूक प्रदर्शन।
11 अक्टूबर 2021
लखीमपुर खीरी हिंसा के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देशभर में मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस लगातार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने पर जोर दे रही है। शिमला के राजभवन में भी कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में मौन प्रदर्शन किया गया। इससे पहले राजभवन के गेट में सुरक्षा कर्मियों द्वारा बैठने की इजाज़त न देने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बिफ़र गए व हिमाचल सरकार पर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मंत्री की एक गाड़ी ने किसानों को बेरहमी से रौंद डाला और उनकी हत्या कर दी। ‘लेकिन इस कृत्य के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। इसलिए हम किसानों के लिए न्याय की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्रीय राज्य मंत्री के इस्तीफा की मांग कर रही है, जब तक वह इस्तीफा नही देते हैं आंदोलन जारी रहेगा।