इस माह भी HRTC कर्मियों को नहीं मिला समय पर वेतन, आंदोलन की चेतावनी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 19 Second

 

The news warrior

14 जून 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस माह 15 हजार से अधिक कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाया  है। जिसमें साढ़े 11 हजार अकेले एचआरटीसी के ही कर्मचारी हैं, जबकि वन निगम, श्रम एवं रोजगार, मेडिकल कॉलेज और जल शक्ति विभाग के कुछ आउटसोर्स कर्मियों को भी इस बार सैलरी नहीं दी गई है, जिससे कर्मचारी परेशान है। वहीं अब कर्मचारियों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कमेन्ट ‘हम डाकिया नहीं’ पर मचा बवाल

सरकार पर सौतेलेपन का आरोप

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन (HRTC Drivers Union) के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार HRTC  के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार आर्थिक बदहाली का रोना रो रही है। अगर स्थिति इतनी खराब है तो हिमाचल के सभी कर्मचारियों को सैलरी देरी से दी जाए। हर बार एचआरटीसी के कर्मचारी ही क्यों पिसते रहें।

क्या बोले मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कर्ज की सीमा को घटा दिया है। ऐसे में सुक्खू सरकार बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर काबू पाने के लिए संसाधनों को जुटाने में लगी है। आज या कल में कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : RBI के प्रमुख शक्तिकांत दास ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं में बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई, 13 वर्षीय बच्चा मजदूरी करते पाया 

Spread the love   The news warrior 14 जून 2023 बिलासपुर : बिलासपुर जिला के घुमारवीं बाजार में बाल मजदूरी की शिकायतें मिलने पर बुधवार को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के निर्देशों पर श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की गठित टीम ने शहर की विभिन्न दुकानों में […]

You May Like