हिमाचल कांग्रेस अध्य़क्ष प्रतिभा सिंह के सामने ही मंच पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े कार्यकर्त्ता

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 24 Second
THE NEWS WARRIOR
04/06/2022

रिकांगपिओ में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची थी कांग्रेस अध्यक्ष

समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव

किन्नौर:-

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बीच गुटबाजी अक्सर देखने को मिलती है।  कांग्रेस के कार्यक्रमों में कई बार कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ भिड़ते नजर आते हैं। कहा जा रहा था कि जब से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान प्रतिभा सिंह को सौंपी गई है, तब से हिमाचल कांग्रेस एकजुट है, लेकिन अब एक ताजा मामला किन्नौर जिले का सामने आया है, यहां पहले तो कल जगत सिंह नेगी ने खुले मंच से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी को बीजेपी की बी टीम बता दिया तो आज प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने ही दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए।  आलम यह हुआ कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

यह भी पढ़े:-

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने फायदे के लिए शक्तियों का गलत तरीके से किया इस्तेमाल- विक्रमादित्य सिंह

माहौल हुआ तनावपूर्ण

दरअसल, किन्नौर जिला मुख्यालय के रिकांगपिओ में शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर मंडी की सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंची थी। यहां पर बचत भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इसमें किन्नौर कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस में मंच पर बैठने को लेकर झड़प और बहसबाजी हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए माहौल भी तनावपूर्ण हो गया और वर्करों को  शांत करने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

कन्दौर-नस्वाल लाईन की कल बंद रहेगी विद्यूत आपूर्ती

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कश्मीर में प्रवासियों को लगातार बनाया जा रहा निशाना, 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं

Spread the love THE NEWS WARRIOR 04/06/2022 दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार बनाया फिर दूसरे राज्यों के श्रमिकों को निशाना टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती कश्मीर:- कश्मीर में प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 […]

You May Like