विधानसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में भाजपा और आप के एक ही दिन में महा जनसंपर्क अभियान, चुनाव की तैयरियां जोरों पर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 25 Second
THE NEWS WARRIOR
30/03/2022

दिसंबर महीने में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले है विधानसभा चुनाव

दोनों ही राज्यों में सियासी गहमागहमी हो चुकी है शुरू

एक ही दिन में दोनों पार्टियों का मेगा इवेंट

हिमाचल प्रदेश:-

दिसंबर महीने में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन दोनों ही राज्यों में सियासी गहमागहमी शुरू हो चुकी है। दोनों ही जगहों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लंबा रोड शो कर अपनी पार्टी के अभियान का आगाज कर दिया है।

6 अप्रैल को भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस

भाजपा ने पार्टी के स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल को हिमचाल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महा जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा शुरू करके एक मेगा कार्यक्रम के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5,000 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी का जिस दिन कार्यक्रम है ठीक उसी दिने मंडी में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का रोड शो भी है।

भाजपा के मेगा इवेंट से पहले वरिष्ठ नेताओं की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मेगा इवेंट के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

त्रिदेव होंगे भाजपा के इवेंट में शामिल 

कश्यप ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मनाया जाएगा और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में त्रिदेव यानी बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बूथ पलक सहित 5,000 कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, “विधायक और जिलाध्यक्ष बूथ ‘त्रिदेव’ को भाजपा का झंडा, एक पटका और नेम प्लेट का किट वितरित करेंगे। हमारे प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के आवास पर जाएंगे और उनके सम्मान में पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाएंगे।”

सौदान सिंह ने कहा कि राज्य भर के कार्यकर्ताओं को 50,000 से अधिक झंडे वितरित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता टीवी. या एल.ई.डी पर प्रधानमंत्री को देख सकते हैं।

6 अप्रैल को केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो

आम आदमी पार्टी 6 अप्रैल को ही विक्टोरिया ब्रिज से मंडी के पड्डल मैदान तक तिरंगा यात्रा करेगी। आप प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने कहा, ‘हमारी पार्टी मंडी में तिरंगा यात्रा करेगी। 6 अप्रैल को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यात्रा में शामिल होंगे।

पंजाब में जीत के बाद हिमाचल में AAP उत्साहित

शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि 20 दिनों के भीतर हिमाचल में ढाई लाख से अधिक लोगों ने आप की सदस्यता ले ली है। इसने संकेत दिया कि लोग कांग्रेस और भाजपा दोनों के कामकाज से नाराज हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली के बाद, मतदाताओं ने पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को छोड़ दिया था। अब लहर हिमाचल में झाडू लगाने के लिए तैयार है।

6 अप्रैल को यह देखना रोमांचक होगा की किस पार्टी का मेगा इवेंट सफल होगा और की पार्टी को मायुस होना होगा।

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

Tiranga Yatra FIR: तिरंगे के सम्मान के लिए भुगत लेंगे हजारों एफआईआर: विधायक विक्रमादित्य सिंह

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

crime: गहरी खाई में धक्का देकर ससुर को उतारा मौत के घाट

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30/03/2022 युवक ने अपनी ही पत्नी के पिता को गहरी खाई में दिया धक्का, मौत पत्नी ने पति पर लगाया पिता को जान से मारने का आरोप फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार चंबा:- हिमाचल प्रदेश में एक युवक ने अपनी ही पत्नी […]

You May Like