crime: गहरी खाई में धक्का देकर ससुर को उतारा मौत के घाट

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 22 Second
THE NEWS WARRIOR
30/03/2022

युवक ने अपनी ही पत्नी के पिता को गहरी खाई में दिया धक्का, मौत

पत्नी ने पति पर लगाया पिता को जान से मारने का आरोप

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंबा:-

हिमाचल प्रदेश में एक युवक ने अपनी ही पत्नी के पिता को धक्का मारने का मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नदी किनारे मिले लक्ष्मण सिंह उर्फ टिंडू, जम्मू कश्मीर निवासी की मौत के मामले में जांच के दौरान आत्महत्या ना होकर हत्या का मामला नजर आ रहा है।

पति पर लगाया पिता को जान से मारने का आरोप

पुलिस द्वारा मृतक की बेटी के बयान में अपने पति पर पिता को जान से मारने का आरोप लगाया है। मृतक की बेटी सुनीता का कहना है की हत्या उसके पति हिंद कुमार निवासी चंबा ने ही की है।

मामला कुछ इस प्रकार है

मृतक की बेटी सुनीता देवी ने अपने पति पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। सुनीता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसका पति हिन्द कुमार आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता था, जिसकी वजह से उनके सम्बन्ध अच्छे नहीं थे। पीड़िता का पति उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करता था।

ससुर के साथ मारपीट कर गहरी खाई में दिया धक्का 

सुनीता देवी ने बताया कि इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया था कि उसने अपने माता-पिता को फोन पर आप बीती बताई। जिसके चलते 27 मार्च रात 8 बजे पिता, भाई व अंकल उसे मायके ले जाने घर आए।इसी दौरान वह भाई व अंकल के साथ मायके जम्मू कश्मीर को निकल गई। मायके जाने के बाद महिला के पति ने उसके पिता के साथ गाली-गलोच करके मारपीट की व रास्ते में गहरी खाई में धक्का दे दिया। जिससे महिला के पिता की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को कर लिया हैं गिरफ्तार 

पुलिस ने सुनीता के ब्यान के आधार पर हिन्द कुमार के खिलाफ पुलिस थाना किहार में 302 धारा के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा है। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़िए………………………………….

विधानसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में भाजपा और आप के एक ही दिन में महा जनसंपर्क अभियान, चुनाव की तैयरियां जोरों पर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Empolyment: रोजगार चाहिए तो 31 मार्च को यहां करे विजिट

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30/03/2022 पालमपुर में  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गढ़ जमुला इंद्रपुरी में 31 मार्च को लगेगा रोजगार मेला आईटीआई पास, दसवीं, जमा दो व ग्रेजुएशन पास युवा इस साक्षात्कार में ले सकते हैं भाग चयनित युवा कंपनी रोल पर रखे जाएंगे व होंगे नियमित कांगड़ा:- […]

You May Like