कश्मीर में प्रवासियों को लगातार बनाया जा रहा निशाना, 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 47 Second
THE NEWS WARRIOR
04/06/2022

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार बनाया फिर दूसरे राज्यों के श्रमिकों को निशाना

टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती

कश्मीर:-

कश्मीर में प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दूसरे राज्यों के श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया। इस बार उन्होंने श्रमिकों पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में दो श्रमिक जख्मी हुए हैं। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल व उसके साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ दिया था, जो आज सुबह भी जारी है। दो दिनों में कश्मीर में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों पर यह दूसरा हमला है।

मौके पर पहुंचा सुरक्षाबल

धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल श्रमिकों को उसी समय उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर घटनास्थल व उसके साथ सटे इलाकों की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चलाया।

टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए एक चुनौती

वहीं पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन गई है। इसे चुनौती इसलिए माना जा रहा है कि ये हमला करने वाले शीर्ष आतंकी नहीं बल्कि उनके लिए काम करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर हैं। ये वर्कर आम लोगों के बीच रहते हैं। हमले को अंजाम देने के बाद वे फिर से आम लोगों में मिल जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसे हमलावरों को पकड़ने के लिए हमने अपने सूचना तंत्रों को सक्रिय कर दिया है, जल्द ही इन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

 

 

यह भी पढ़े:-

हिमाचल कांग्रेस अध्य़क्ष प्रतिभा सिंह के सामने ही मंच पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े कार्यकर्त्ता

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 जून को होगी हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक, इन घोषणाओं को दी जा सकती हैं मंजूरी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 04/06/2022  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की होगी बैठक शिमला:- हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 6 जून सुबह साढ़े 10 बजे राज्य सचिवालय में होगी। […]

You May Like