सेवा भारती हिमाचल ने उपलब्ध कराई 24  कोरोना किट 

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 26 Second

The News Warrior 

20 जनवरी 2022 

भारतीय संस्कृति में अक्सर पार्थिव शरीर का सम्मान से देह संस्कार करने को बेहद महत्त्व दिया जाता है। परन्तु कोरोना महामारी में तो लोग अब मृत शरीर से भी डरने लगे हैं। ऐसे में सेवा भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला जिला के लिए  24 करोना किटें उपलब्ध कराई गई हैं जिनका उपयोग तीसरी लहर में  सेवा भारती शिमला के कार्यकर्ताओं के द्वारा 24 मंडलों में किया जाएगा l 

सेवा भारती शिमला के अध्यक्ष डॉ बलबीर पटियाल ने हाल ही में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बताया था कि लोगों को करोना से मृत व्यक्ति के मृत शरीर से डरने की कोई जरुरत नहीं है। नियमानुसार शव को सेनेटाईज व कवर करके देह संस्कार करने से आपको कोरोना का कोई खतरा नहीं होता है।  

रोगी वाहन सेवा भारती शिमला के चालक तोताराम पिछले 15 वर्षों से गरीब और दूर दर्ज से आए लोगों की दाह संस्कार करने में मदद कर रहे है। जब कभी दूरदराज क्षेत्रों में जाने के लिए कोई भी चालक तैयार नहीं होता तो तोताराम हमेशा ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। जब कभी वे खुद उपस्थित नहीं होते तो वो अन्य रोगी वाहन  की व्यवस्था करके भी पूरी सहायता करते हैं। यहाँ तक कि कोरोना महामारी के भय के माहौल में भी वे इस काम से पीछे नहीं हटे हैं।  

आपको बता दें इस बीच हाल ही में गई मकर संक्रांति के पर्व पर भी सेवा भारती की जिला इकाईओं में कम्बल वितरण किया गया। सेवा भारती शिमला के जिला प्रभारी जगन्नाथ कनेन ने भी रोहड़ू और शिमला नगर में कम्बल वितरण का कार्य किया।  

ये भी पढ़ें :

बिलासपुर पुलिस ने 24 घण्टों में पकडे केबल चोरी और घर में सेंधमारी कर लूटपाट के आरोपी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'बंद किये जाएंगे देश विरोधी वेबसाइट व यू-ट्यूब चैनल' - अनुराग ठाकुर

Spread the love The News Warrior  20 जनवरी 2022  देश विरोधी वेबसाइट, पोर्टल, यू-ट्यूब चैनलों के खिलाफ हुई करवाई के सन्दर्भ में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि ऐसा कोई भी अकाउंट जो भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा होगा या झूठ फैलाने का प्रयास […]
Anurag Thakur

You May Like