हिमाचल प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, युवा व महिला मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 3 Second

The news warrior

20 जुलाई 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। नौ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, सात सचिव, 10 प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी और सात सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए हैं ।

 

वंदना योगी महिला मोर्चा की अध्यक्ष

नादौन की वंदना योगी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और भरमौर पांगी के तिलक राज को युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

यह बने प्रदेश उपाध्यक्ष

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कांगड़ा से भाजपा विधायक पवन काजल, चुराह से भाजपा विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, हिमाचल महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल और डॉ. राजीव भारद्वाज को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इनको बनाया गया प्रदेश सचिव

राज्यसभा सांसद डॉ. सिंकदर कुमार, त्रिलोक कूपर, और बिहारी लाल शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, डॉ. संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीष चौहान को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कमलजीत सूद को प्रदेश कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

 

ये सभी बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर कार्य संभालेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व कर्ण नंदा संभालेंगे।

 

प्रमोद ठाकुर को बनाया कार्यालय सचिव

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, राज्य ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर दायित्व संभालेंगे। कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप नियुक्त किए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन 

Spread the love   The news warrior 20 जुलाई 2023 शिमला : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के निलंबन के बाद पोस्ट कोड  962 सहित 977 और 971 का रिजल्ट घोषित न होने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है । रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने उपायुक्त […]

You May Like