देश की सबसे पुरानी पार्टी आज बनकर रह गई है मजाक : शांता कुमार

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 37 Second

देश की सबसे पुरानी पार्टी आज बनकर रह गई है मजाक : शांता कुमार

 

२ अक्टूबर २०२१

 

पालमपुर – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी भारत को आज़ादी दिलवाने वाली कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई है। हैरानी यह है कि उसे आत्महत्या भी शालीनता से नही करने आ रही है।

 

उन्होंने कहा कांग्रेस देश में भाजपा के बाद एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है बाकी सभी एक प्रदेश या एक नेता परिवार की पार्टियां हैं। यदि कांग्रेस समाप्त हो जाए तो भारत का लोकतंत्र राष्ट्रीय विपक्ष विहीन हो जाएगा। लोकतंत्र का रथ दो पहियों पर चलता है। एक सत्ताधारी पार्टी और दूसरा विपक्ष।

 

शान्ता कुमार ने कहा आज सौभाग्य से विष्व में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सफल नेतृत्व कर रहे है। परन्तु लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ और शशक्त विपक्ष का होना भी बहुत आवष्यक है। अटल जी कहा करते थे हमें हमेशा पार्टियों की छोटी दीवारों में ही नहीं रहना चाहिए – इसलिए मैं यह बात राष्ट्र के मन्दिर में खड़ा होकर कह रहा हूँ।

 

उन्होंने कहा कांग्रेस के महारोग का एक ही ईलाज है कि कांग्रेस गांधी परिवार की गुलामी से बाहिर निकले। आज भी कांग्रेस में एक से एक बढ़ कर राष्ट्रीय नेता है। कै0 अमरिंदर और थरूर तथा जी 23 के देषभक्त और अनुभवी नेता है।

 

शान्ता कुमार ने कहा जिस पार्टी ने पूरे देश को आजाद करवाया। वह एक परिवार की गुलामी में घूंट-घुंट कर मर रही है। इतिहास आंसु बहायेगा।

 

उन्होंने कै0 अमरिंदर से आग्रह किया है वे कांग्रेस न छोड़े। गुलाम नवी आज़ाद, कपिल सिब्बल और थरूर जैसे जी 23 के नेताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी में आज़ादी की लड़ाई लड़ें और एक परिवार की गुलामी से बाहिर निकले। गांधी परिवार के इलावा कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ इक्कठे बैठे। कांग्रेस के पुराने इतिहास को याद करे और फिर किसी एक नेता को अध्यक्ष बना कर आगे बढ़े। उन्हें विष्वास है भारत को एक शशक्त और राष्ट्रीय विपक्ष मिल सकता है। यह देश की बहुत बड़ी सेवा होगी।

 

उन्होंने कहा मैं हमेशा सबसे पहले एक भारतवासी के रूप में सोचता हूं। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में ही नही। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से मुझे कोई प्रसन्नता नही होती चिन्ता होती है। क्योंकि मेरे सामने सबसे पहले मेरा देश है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPL : आज दो मुकाबले, मुम्बई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल , दुसरे मुकाबले में सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स।

Spread the love IPL : आज दो मुकाबले, मुम्बई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल , दुसरे मुकाबले में सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स।   २ अक्टूबर २०२१   वीवो आईपीएल २०२१ के दुसरे चरण में आज दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला आज दोपहर ३:३० बजे से शुरू होगा।यह मुकाबला मुम्बई […]

You May Like