सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में हिमपात, तापमान में भारी गिरावट दर्ज

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 9 Second

THE  NEWS WARRIOR
15 /11 /2022

किसान-बागवान के लिए खिले चेहरे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में इस सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हिमपात के चलते गिरीपार क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और 8 बजे के बाद ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके चलते पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।

4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज

बर्फबारी होने के चलते तापमान तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि चूड़धार में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो गया है। चूड़धार में सुबह से लगातार हिमपात हो रहा है और लगभग आधा फूट हिमपात जमा हो चुका है।

वरदान से कम नहीं

हालांकि यह हिमपात व वर्षा किसानों व बागवानों के लिए वरदान से कम नहीं है। यहां इन दिनों मटर, आलू, गेहूं, जो, लहसुन की फसल लगी है। इसके साथ साथ ही अब सेब, आडू, पलम, खुमानी, शिपाती आदि के बगीचे में कटिंग व मल्चिंग आदि का कार्य वर्षा के बाद आरंभ हो जाता है।

बिर्फ शिरगुल महाराज की तपोस्थली बर्फ से ढकी शिरगुल महाराज की तपोस्थली, चूड़धार में सीजन का तीसरा हिमपात Churdhar Snowfall से ढकी

 

 

 

यह भी पढ़े:

उत्तर भारत में ‘कोल्ड अटैक, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में छाएगी धुंध

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: हमीरपुर जिला के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 15 /11 /2022 विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया था हमीरपुर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2022 की सोमवार को घोषणा के साथ ही हिमाचल को बड़ी खुशखबरी मिली है। प्रदेश के हमीरपुर जिला के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर […]

You May Like