आज हमीरपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे प्रेम कुमार धूमल, योगी आदित्यनाथ हरोली में करेंगे BJP प्रत्याशियों का प्रचार

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 22 Second

THE  NEWS WARRIOR
07 /11 /2022

आज सोमवार को भाजपा के कई नेताओं की चुनावी जनसभाएं होंगी

हमीरपुर:

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आज सोमवार को भाजपा के कई नेताओं की चुनावी जनसभाएं होंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

धूमल की चुनावी जनसभा धनेड़ में 2:00 बजे, ताल में 4:00 बजे और हमीरपुर शहर में 5:30 बजे होगी। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी सुबह 10 बजे हरोली में कई स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बड़सर विधानसभा क्षेत्र में शाम 5.15 बजे सलौनी, करेर मंदिर के पास, सांय 5.50 बजे ब्याड मैदान में, सांय 6.30 बजे बणी कमल टेंट हाउस के घर में, रात्रि 7.15 बजे जौड़े अंब विकास शर्मा के घर में, रात्रि 7.50 बजे झंझियानी टियाले के पास में, रात्रि 8.30 बजे घंगोटकलां गांव घंगोट टियाले के पास और

धूमल का फोक्स हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर जिले की अपनी गृह विधानसभा सीट सुजानपुर के अलावा हमीरपुर सदर और भोरंज विधानसभा क्षेत्र में फोकस बनाए हुए हैं। भोरंज और हमीरपुर में बागी उम्मीदवारों ने पार्टी में समीकरणों को नफे नुकसान में बदल दिया है, इसलिए यहां पर मशक्कत हो रही है।

 

 

 

यह भी पढ़े:

कल साल 2022 का आखिरी चन्द्र ग्रहण, कुछ राशियों के लिए बनेगा मुसीबत

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऊना: हरोली में आज योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा को सम्बोधित, भाजपा प्रत्याशी राम कुमार के पक्ष में मांगेंगे वोट

Spread the love THE NEWS WARRIOR  07 /11 /2022 भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए चुनाव प्रचार में लगा दी पूरी ताकत  ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की हरोली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए […]

You May Like