कल साल 2022 का आखिरी चन्द्र ग्रहण, कुछ राशियों के लिए बनेगा मुसीबत

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

THE NEWS WARRIOR
07 /11/2022

मेष राशि में लगने से बन रहे अजीबोगरीब संयोग

नई दिल्ली: 

साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण कल 8 नवंबर को मंगलवार के दिन लगने जा रहा है। उसका असर मोटे तौर पर शाम को 5:30 से लेकर 6:20 तक रहेगा। हालांकि प्रभाव दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक रहेगा और चंद्रमा की चाल इस प्रकार रहेगी।

ग्रहण स्पर्श आरंभ- 2:39

खग्रास आरंभ- 3:46

ग्रहण मध्य- 4:29

खग्रास समाप्त- 5:12

ग्रहण मोक्ष समाप्त- 6:19

ग्रहण का सूतक अर्थात सूर्योदय सुबह 6:30 से होगा। ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है और भारत के उत्तरी पूर्व भाग-कोलकत्ता, पटना, गुवाहाटी, अरुणाचल आदि राज्यों में ज्यादा दिखेगा।

उल्टे पुल्टे योग

ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता ने कहा कि अकसर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के साथ केतु होता है और सूर्य के साथ राहू, लेकिन इस ग्रहण पर सूर्य के साथ केतु है और चंद्र के साथ राहू विराजमान है। इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इसे अच्छा नहीं माना जा रहा। यह अधिक और अप्रत्यशित घटनाओं का संकेत दे रहा है।

इन राशियों पर चन्द्र ग्रहण डालेगा प्रभाव

मेष: मेष राशि जिसके स्वामी मंगल देवता हैं, उनके लिए चंद्रग्रहण अशुभ होगा। भय पैदा होगा।

वृष: चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। करियर और कारोबार में विशेष लाभ होगा।

कर्क: शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख, समृद्धि को बढ़ाने वाला साबित होगा।

सिंह: मान, सम्मान पर संकट आ सकता है। ऐसे कार्य को करने से बचना चाहिए, जिसके चलते भविष्य में अपमानित न होना पड़े।

कन्या: कुछ बड़े कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

तुला: पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: चंद्र ग्रहण सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा। अटके काम पूरे होंगे।

धनु: चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा। भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

मकर: पीड़ा का कारक बनेगा। ऐसे में घर से निकलने से बचना चाहिए।

कुंभ: श्री और सौभाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा धन लाभ होगा।

मीन: अचानक नुकसान होगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

सोलन: नालागढ़ में IT की रेड, शराब कारोबारी के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज हमीरपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे प्रेम कुमार धूमल, योगी आदित्यनाथ हरोली में करेंगे BJP प्रत्याशियों का प्रचार

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 07 /11 /2022 आज सोमवार को भाजपा के कई नेताओं की चुनावी जनसभाएं होंगी हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आज सोमवार को भाजपा के कई नेताओं की चुनावी जनसभाएं होंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम […]

You May Like