माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए पहुंचे दिल्ली

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 46 Second

the news warrior

7 जनवरी 2023

गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारियों के लिए माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार भारत पर्यटन विकास निगम के अशोक आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान “द अशोक – सम्राट” होटल दिल्ली पहुंच गए हैं । संस्कृति व रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने  बंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया है | जिसमें  देश के 500 के लगभग कलाकारों का चयन किया गया है। जिसके तहत आज अशोक आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान में के विभिन्न हिस्सों से आए  कलाकारों ने अपने अपने प्रदेश के लोक नृत्य की झलकियां प्रस्तुत की ।इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारी के लिए रिहर्सल होगी | इस कार्यक्रम को संगीत जगत की जानी पहचानी प्रसिद्ध विभूतियाँ  कोरियोग्राफ करेंगी ।

हिमाचल की संस्कृति को कर रहा है पुनः जीवित 

इस कार्यक्रम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व माण्डव्य कला मंच मंडी करेगा | ज्ञात हो कि यह वही मंच है जिसने प्रदेश की लोक संस्कृति की अमिट छाप देश और दुनिया में छोड़ी है | इसने देश के 24 राज्यों में हिमाचली संस्कृति के रंग बिखेरे हैं । इन्होंने  सात बार राष्ट्रीय युवा समारोह में लोक गीत व लोक नृत्य में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है | वहीं तीन बार अखिल भारतीय लोक नाट्य उत्सव व  मनाली विंटर कार्निवल में  पांच बार भाग लेते हुए चार बार सर्वश्रेष्ठ दल के खिताब के साथ हैट्रिक बनाकर कर कीर्तिमान स्थापित किया है | यही नहीं  हिमाचल के लोक नृत्य लुड्डी को पुनः जीवित किया है | अब तक तीन हजार से ज्यादा प्रस्तुतियां देने का रिकार्ड भी दर्ज किया है | यह मंच  34 साल से लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रयासरत है|

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रविवार को होगा हिमाचल के कैबिनेट का गठन , राजभवन में शपथ की तैयारियां शुरू

Spread the loveसुक्खू सरकार के बनने के एक महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिर काग्रेंस सरकार के कैबिनेट का गठन रविवार को हो जाएगा | जिसके लिए मंत्रियों के नाम लगभग तय  हो चुके हैं | जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से मंत्रियों की लिस्ट फाइनल करके आज […]

You May Like