रविवार को होगा हिमाचल के कैबिनेट का गठन , राजभवन में शपथ की तैयारियां शुरू

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 57 Second

सुक्खू सरकार के बनने के एक महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिर काग्रेंस सरकार के कैबिनेट का गठन रविवार को हो जाएगा | जिसके लिए मंत्रियों के नाम लगभग तय  हो चुके हैं | जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से मंत्रियों की लिस्ट फाइनल करके आज शिमला पहुँच जाएंगे | सुक्खू ने दिल्ली में मंत्रीमंडल गठन को  लेकर चर्चा करने के बाद मंत्रियों के नाम तय कर दिए है | मुख्यमंत्री  सुक्खू द्वारा मंत्रियों का चयन नहीं कर पाने के कारण मंत्रिमंडल के गठन में इतनी देरी हुई है| मंत्रियों के चयन को लेकर प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा और शिमला जिले में पेंच फंसा हुआ है | मंत्रिमंडल की दौड़ में 15 विधायक  शामिल हैं, जबकि 10 विधायक मंत्री बनाए जाने हैं|

धर्मपुर सीट से पहली बार जीत कर आए चंद्रशेखर को भी सरकार दे सकती है अहम पद 

शिमला से  विधायक रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह के नाम मंत्री पद के लिए लगभग तय माने जा रहे हैं | वहीं  मोहनलाल बराक्टा और अनिरुद्ध सिंह के नाम पर पेंच फंसा हुआ है| कांगड़ा जिला  से संजय रतन और पालमपुर से आशीष बुटेल का नाम मंत्रिपद के लिए चर्चा  में हैं |इसके साथ ही  धर्मपुर सीट से पहली बार जीत कर आए चंद्रशेखर को भी सरकार कोई अहम पद दे  सकती है| सोलन जिला  से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल, संजय अवस्थी और रामकुमार ने मंत्री पद के लिए दावेदारी ठोकी है|

राजभवन में मंत्रियों की शपथ की तैयारियां शुरू 

इधर राजभवन में भी मंत्रियों की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं | हाईकमान से पत्र मिलते ही राजभवन सचिवालय मंत्रियों के शपथ को लेकर निमंत्रण पत्र जारी कर देगा  |मंत्री पद के लिए जिन विधायकों के नाम आगे चल रहे हैं उनमें सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, सुंदर सिंह ठाकुर, राजेश धर्माणी , विक्रमादित्य सिंह और हर्षवर्धन सिंह का नाम शामिल है|मुख्यमंत्री द्वारा इसके किए औपचारिक घोषणा करण  बाकी है |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर कॉलेज के सलोनी और अमन का राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के लिए हुआ चयन

Spread the lovethe news warrior बिलासपुर 7 जनवरी 2023 राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो स्वयंसेवियों सलोनी देवी और अमन कुमार का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के लिए हुआ है। इसमें चयनित स्वयंसेवी 12 से 16 जनवरी तक हुबली धारवाड़ कर्नाटक में  चलने वाले राष्ट्रीय […]

You May Like