कांगड़ा: देहरा के सपडू गांव में मिले पाइथन को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 43 Second

THE  NEWS WARRIOR
15 /11 /2022

कांगड़ा जिले के देहरा कस्बे के सपडू गांव में 9 फीट लंबा अजगर दिखा

कांगड़ा:

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा कस्बे के सपडू गांव में 9 फीट लंबा अजगर दिखा, जिसे वन विभाग टीम ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया है।कुछ ग्रामीणों ने अजगर को गांव में घुसते देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा 

कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। दरअसल, सपड़ू गांव के नजदीक ही पौंग बांध है। इसलिए यहां कई जहरीले सांप और अजगर गांव की ओर चले आते हैं। यहां पौंग बांध के नजदीकी गांवों में लोग इनसे भयभीत होकर रहते हैं।

वन विभाग को दी जानकारी 

वन क्षेत्र अधिकारी नगरोटा सूरियां पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सपडू गांव से कुछ लोगों ने फोन करके अजगर होने की जानकारी दी थी। टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने स्थानीय लोगों की सहायता से अजगर को रेस्क्यू करके एक बोरे में डालकर जंगल में छोड़ दिया

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल: 58 स्कूलाें के लिए अलग अलग ट्रेडों के लिए आवेदन मांगें, सरकारी स्कूलों में रखे जाएंगे वोकेशनल टीचर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 किलो चरस के साथ हमीरपुर में 2 गिरफ्तार, 1.782 किलोग्राम चरस की बरामद

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 16 /11 /2022 डुगघा में जिस गाड़ी में नशीला पदार्थ मिला, उसे टो करके लाया जा रहा था, दोनों उसमें बैठे थे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के डुगघा के पास पुलिस ने 1.782 किलोग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। […]

You May Like