बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें , कई रूट प्रभावित

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 47 Second

 

the news warrior

14 जनवरी 2023

हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते पहाड़ों की रानी  शिमला का हाल बेहाल है| देर रात से रूक-रूक कर हो रही बर्फबारी से ऊपरी शिमला शेष दुनिया से कट गया है| हिमाचल पथ  परिवहन निगम  के करीब 250 रूट बंद हो गए हैं | वहीं ऊपरी शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई भी ठप हो गई है| शिमला शहर में भी बर्फबारी हुई है, लेकिन ट्रैफिक सुविधा बहाल है|

हिमाचल रोडवेज प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि जहां पर बसें खड़ी हैं, वह वहीं रहें | बर्फबारी में ड्राइवरों को रिस्क न उठाने के लिए कहा गया है, ताकि उनकी और यात्रियों की जान जोखिम में न पड़े |

कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर बंद के सभी रूट बंद 

ढली से ऊपर जाने वाले सभी रूट बंद हैं| हालांकि, पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं, लेकिन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है | बीते 24 घंटे में शिमला में करीब 7164 गाड़ियां पहुंची हैं| ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या बन सकती है| फिलहाल कुफरी और नारकंडा के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है |

फिसलन के चलते हुई  परेशानी

रास्तों पर फिसलन अधिक होने के कारण भी लोगों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है| लक्कड़ बाजार में वाहनों के बीच सड़क में फिसलन होने  के कारण देर रात तक घंटों जाम लगा रहा। रास्ता जाम होने के कारण विक्ट्री टनल से पैदल ही मजदूरों ने दुकानों में दूध और ब्रेड पहुंचाई|

बर्फबारी को देखने पर्यटकों की आमद बढ़ी 

बर्फबारी के चलते जहां एक ओर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है | वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली, कुफरी, नारकंडा, डलहौजी समेत अन्य क्षेत्रों में सैलानियों की आमद बढ़ी है | बीते 2 दिन में बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है | देश के अन्य राज्यों पंजाब , हरियाणा , दिल्ली , राजस्थान से आए  पर्यटक इन पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का खूब आनंद उठा रहे हैं|
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला के साथ छेड़छाड़ , विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

Spread the love    the news warrior 14 जनवरी 2023 मंडी : हिमाचल के मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है | महिला के विरोध करने पर आरोपी ने  परिवार समेत मारने की धमकी दी है | महिला ने गलत तरीके […]

You May Like