शिमला : समरहिल में कार दुर्घटनाग्रस्त , चालक गंभीर रूप से घायल

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 31 Second

 

the news warrior

16 जनवरी 2023

हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल में रविवार देर रात को एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल  हुआ है। उसे इलाज के लिए IGMC ले जाया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। दुर्घटना का कारण गाड़ी का बर्फ पर से स्किड होना माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें हितेश शर्मा नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह अपने कमरे में था, तभी घर के बाहर जंगल से गाड़ी गिरने की आवाज सुनी। इस दौरान कार के इंडीकेटर को जलता हुआ देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस के जवानों ने भी देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पेड़ के बीच फंसी थी गाड़ी

 समरहिल के जंगल में गाड़ी पेड़ के बीच फंसी मिली। इसमें एक व्यक्ति सवार था, जिसे निकालकर इलाज के लिए तुरंत IGMC ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान यशवीर सिंह के तौर पर हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय सम्मान के साथ शहीद हवलदार अमरीक सिंह पंचतत्व में विलीन

Spread the love the news warrior 16 जनवरी 2023 ऊना : हिमाचल के ऊना जिले के शहीद अमरीक सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव गणु मदवाड़ा में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। शहीद अमरीक सिंह  को बेटे अभिनव ने मुखाग्नि दी। शमशान […]

You May Like