महिला के साथ छेड़छाड़ , विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 42 Second

 

 

the news warrior

14 जनवरी 2023

मंडी : हिमाचल के मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है | महिला के विरोध करने पर आरोपी ने  परिवार समेत मारने की धमकी दी है | महिला ने गलत तरीके से छूने और अश्लील शब्द कहने का भी आरोप लगाया है |  पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है | पुलिस को दी गई शिकायत में सुंदरनगर उपमंडल की एक महिला ने आरोप लगाया है  कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अश्लील हरकतें की और उसके साथ छेड़छाड़ की है |

महिला को आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता आरोपी व्यक्ति के  घर पर झाड़ू पोछा आदि का काम करती है | इस दौरान व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला |

जब पीड़िता ने  यह बात पंचायत प्रधान व वार्ड पंच के सामने रखी तो आरोपी ने उससे माफी मांगी | उसके बाद आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी | वह लगातार उसे  धमकी दे  रहा है | महिला ने तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है | मामले की पुष्टि करते हुए ASP मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354A, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा भारी , मँगवाया लैपटॉप पार्सल खोला तो निकले घुँघरू

Spread the love      the news warrior 14 जनवरी 2023   बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के एक युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया | युवक ने अमेजन कंपनी से अपने लिए लैपटॉप मंगवाया था, लेकिन पार्सल खोला तो उसमें घुंघरू निकले |  युवक ने लैपटॉप […]

You May Like