THE NEWS WARRIOR
16 /11 /2022
इग्नू ने सत्र जनवरी 2023 के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरु
तल्याणा:
इग्नू अध्ययन केंद्र तल्याणा के समन्वयक डॉ राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू ने सत्र जनवरी 2023 के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरु कर दी है इसलिए जो भी शिक्षार्थी जनवरी 2022 के पंजीकृत है वह 31 दिसंबर 2022 से पहले अपना पुनः पंजीकरण करवा ले और ऐसे शिक्षार्थी जो पहले अपना पुनः पंजीकरण करवाना भूल गए हो वह भी अपना 31दिसंबर 2022 से पहले करवा सकते है ।
आनलाईन माध्यम से भर सकते है फॉर्म
इसके साथ और जानकारी सांझा करते हुए उन्होंने बताया की इग्नू ने टर्म एंड परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए असाइनमेंट्स जमा करने की तारीख 30 नवंबर 2022 तक बढ़ा दी है। साथ में जो विद्यार्थी अभी तक अपना परीक्षा फॉर्म टर्म एंड परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए भर नहीं पाएं है वह बिलंव शुल्क 1100 रूपये के साथ आनलाईन माध्यम से 25 नवंबर 2022 से पहले भर सकते है। तथा अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केन्द्र तल्याणा में सम्पर्क कर सकते है।
यह भी पढ़े: