THE NEWS WARRIOR
28/05/2022
सरकार को क्या करना चाहिए और क्या करना होगा यह तय करेंगे मुख्यमंत्री- प्रेम कुमार धूमल
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के गांधी चौक पर धूमल का नाम लेकर जयराम सरकार पर साधा था निशाना
हमीरपुर:-
विधानसभा चुनावीं के चलते जिला हमीरपुर में सियासी माहौल गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नाम पर प्रदेश सरकार के घेरने वाले हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान अब प्रतिक्रिया सामने आई है। धूमल ने यह प्रतिक्रिया सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा की आज तक सुक्खू ने कोई ऐसा काम नहीं बताया जो उन्होंने सरकार को कहा और पूरा नहीं किया गया हो, यदि उनका इसमें कोई राजनीतिक दृष्टिकोण था तो उचित होगा। वह अपने तौर पर उसको लड़े मेरा नाम लेने की आवश्यकता नहीं।
धूमल ने कहा सुक्खू ने शायद भाषण भावावेश में आकर ऐसा कहा दिया हो। प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार है। सरकार को क्या करना चाहिए और क्या करना होगा यह मुख्यमंत्री को तय करना है। उन्हें प्रदेश सरकार से कोई शिकायत नहीं है।
सुक्खू ने हमीरपुर गांधी चौक पर साधा था निशाना
पिछले दिनों हमीरपुर के गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का नाम लेकर जयराम सरकार पर निशाना साधा था। सुक्खू ने बयान दिया था कि जयराम सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की बेकद्री हो रही है। जयराम सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के कहने से विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एक नल तक नहीं लगा पा रहे।
यह भी पढ़े:-