THE NEWS WARRIOR
08 /09 /2022
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने चुनावों के लिए कमर कस ली
घुमारवीं:
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। गुरूवार को घुमारवीं भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। सिविल अस्पताल के समीप कार्यालय का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।
सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब इस कार्यालय से ही सभी गतिविधियां चलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां से आगामी विधानसभा चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गर्ग ने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी मिशन रिपीट को लेकर काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध है सीधा लाभ लोगों को मिले इसके लिए प्रयासरत है। शुभारंभ अवसर पर घुमारवीं भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ मंत्री राजेंद्र गर्ग का स्वागत किया।
पार्टी का कार्यालय घुमारवीं के सिविल अस्पताल के समीप खोला गया
उन्होंने विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय घुमारवीं के सिविल अस्पताल के समीप खोला गया। राजेंद्र गर्ग के साथ कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा हवन एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे गए और मुंह मीठा करवाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास में लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश में इस बार सियासी रिवाज बदल कर भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क का अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता जनता को सरकार की नीतियां के बारे बताएंगे।
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस हताश व निराश हो गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री नवीन शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रेम सागर भारद्वाज ,जिला फेडरेशन चेयरमैन महेंद्र पाल रतवान ,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ठाकुर मंडल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी रतवान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ ठाकुर , सुषमा राणोत ,वीणा ठाकुर, उषा ठाकुर, मिल्खी राम आजाद सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, पंकज चंदेल व कमल शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-