THE NEWS WARRIOR
21 /12 /2022
भूकंप से कोई जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं
लाहौल-स्पीति
हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता 2.6 रिएक्टर स्केल मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
घरों में रहने वाले लोगों ने महसूस किए झटके
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 2.25 बजे लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान अधिकतर लोग अपने-अपने कामकाज में जुटे हुए थे। लेकिन जो लोग अपने घरों में मौजूद थे, उन्होंने भूकंप के झटकों को ठीक से महसूस किया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
अलग-अलग जिलों में पहले भी आ चुका भूकंप
पिछले कुछ समय से हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले 3 दिसंबर को चंबा में 3.4 तीव्रता वाला भूकंप आया था। जिसकी गहराई 5 किलोमीटर माफी गई थी। जबकि, इसके अलावा किन्नौर में भी भूकंप के झटके कुछ दिनों पहले महसूस किए गए। इसके साथ ही मंडी जिले के जोगिंदरनगर में भी भूकंप का केंद्र बिंदु रह चुका है।
भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही
लिहाजा प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लग रहे भूकंप के झटके से लोग भी दहशत में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद 2:25 पर जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर और रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई है।
यह भी पढ़े: