भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का दावा, भाजपा तैयार चारों सीटों पर जीत दर्ज करने का किया दावा।
शिमला, 28 सितंबर 2021
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रदेश की मंडी लोकसभा सहित जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्तूबर को होंगे तथा दो नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को कहा कि उपचुनावों के लिए भाजपा पूर्ण रूप से तैयार है। जल्द ही चुनावों को लेकर सभी समितियों का गठन किया जाएगा।उन्होंने दावा किया कि पार्टी सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा के पास ऐसे काफी लोग है जो जीतने की क्षमता रखते है पर घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ता साथ लगेंगे और जिसको टिकट मिलेगी उसे जिताएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी, फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई उप चुनाव के संगठन की ओर से प्रभारी, सह प्रभारी एवं समन्वयक नियुक्त किए जा चुके हैं।