हिमाचल को अगले पांच साल में बनाएंगे ड्रग्स फ्री, चुनावी रैलियों में बोले अमित शाह

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 35 Second

THE  NEWS WARRIOR
03 /11 /2022

भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

हमीरपुर

केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के नादौन जोरावर स्टेडियम (धर्मशाला) और नालागढ़ (सोलन) विधानसभाओं में भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और हिमाचल प्रदेश की जनता से विकास के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रिवाज बदलते हुए एक बार पुन: डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। श्री शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बार रिवाज बदलने का मन बनाते हुए स्पष्ट निर्णय ले लिया है कि एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। हिमाचल प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर हम हिमाचल प्रदेश को अगले पांच वर्षों में ड्रग्स फ्री स्टेट बनाएंगे और यहां से भी नशे के कारोबार को खत्म करेंगे। इस बार का विधानसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है। इस बार के विधान सभा चुनाव में एक ओर कांग्रेस है, जो परिवारवाद से ग्रस्त है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी है, जिसका एक ही मकसद है भारत को दुनिया में और हिमाचल प्रदेश के देश में सबसे आगे करना। हिमाचल की जनता ने वंशवादी पार्टियों को तिलांजलि देते हुए नरेंद्र मोदी की पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस के साथ चलने का मन बना लिया है। यह चुनाव हिमाचल प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है।

प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार तय

कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार तय है। चूंकि इस चुनाव में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कहने को कुछ भी नहीं है, इसलिए वे तो इस जुगत में हैं कि कैसे पांच-दस सीटें निकालें। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने आठ-दस सीटों पर उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री बनने का सपना दिखाया है, लेकिन इन लोगों को मालूम नहीं है कि इनमें से कोई सीएम नहीं बनेगा, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाला है। फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी जनता को अपने काम काज का हिसाब नहीं देती, लेकिन आजकल कांग्रेस पार्टी यहां गारंटी बांट रही है। आजादी के बाद से लगभग 60 सालों तक देश की सत्ता में रही कांग्रेस ने गांव, गरीब, किसान, दलित, पीडि़त, शोषित, वंचित, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया और अब गारंटी बांटने का ड्रामा कर रहे हैं। मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि गारंटी तो उसकी मानी जाती है, जिसकी कोई इज्जत होती है। आपकी गारंटी पर लोग भरोसा आखिर क्यों करेंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता ने रसीद दे दी है कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार में बहुत काम हुआ है

 

 

 

 

यह भी पढ़े

मंडी: धनोटू में वोल्वो बस से SIU ने 300 ग्राम चरस पकड़ी, कुल्लू का युवक गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में 298 पदों पर भर्ती का मौका, 11 को होगी लिखित परीक्षा

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 03 /11 /2022 HPSSSA ने 9 नवंबर तक व्हाट्सएप पर मांगे आवेदन हिमाचल: हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा खाली पड़ी 298 सीटों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए इनसे जुड़ी योग्यता पूरी करने वाले प्रदेश के महिला और पुरुषों […]

You May Like