कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता बोले – बेटे के नाम पर रखे द्वीप पर जरूर जाएंगे

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 48 Second

the news warrior 

24 जनवरी 2023

कांगड़ा : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के द्वीप अब देश के जांबाज परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने से जांबाजों के परिजन बेहद  खुश हैं। उन्होंने इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया है। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा  के पिता जीएल बत्रा  ने कहा कि वे समय मिलने पर अपने बेटे के नाम पर रखे गए द्वीप पर जरूर जाएंगे। कारगिल युद्ध में 1999 में देश की रक्षा पर जान कुर्बान करने वाले और यह दिल मांगे मोर का नारा देने वाले शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा  का नाम एक ओर ऐतिहासिक जगह से जुड़ गया है।

प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद  

अंडमान निकोबार द्वीप का नाम उनके नाम पर रखा गया है। पालमपुर के शहीद विक्रम बत्रा  और देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ का नाम भी इसमें जुड़ गया है। विक्रम बत्रा  के पिता जीएल बत्रा  ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। विक्रम बतरा 1999 में कारगिल युद्ध में 4875 चोटी पर शहीद हो गए थे। 1947 में देश की आजादी के बाद 1948 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर शहीद सोमनाथ शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर : सदर विधायक त्रिलोक जमवाल सहित भाजपा नेताओं पर हुआ मुकदमा दर्ज

Spread the love   the news warrior 24 जनवरी 2023 बिलासपुर : मंगलवार को सदर विधायक त्रिलोक जमवाल सहित भाजपा नेताओं पर हुआ मुकदमा दर्ज हुआ है । ACC चौक बरमाणा NH-154 पर  त्रिलोक जम्वाल भाजपा विधायक सदर बिलासपुर की अध्यक्षता में सुरेश चन्देल पूर्व सांसद संसदीय क्षेत्र हमीरपुर , […]