नस्वाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण हुआ शुरू  

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 24 Second

 

the news warrior

13 जनवरी 2023

घुमारवीं : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेऊ पंचायत के नस्वाल कस्बे  में ब्यूटी पार्लर संबंधित प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ| इसमें महिलाओं को ब्यूटी व बालों  से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा | केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं | इस कार्यक्रम को हुनर से शिखर अभियान के नाम से चलाया जा रहा है |  यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क है|

 

शिविर में गत्वाड पंचायत उप-प्रधान अजय शर्मा व सुषमा  रनोत विशेष रूप से उपस्थित  रहे। अजय ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना देश की आर्थिकी को सुदृढ करने में बहुत सहयोग देगा |  उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग  ठाकुर का आभार जताया |

 

शिविर में कम से कम 150 महिलाएँ  भाग ले सकती हैं 

महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए जालंधर से आई प्रयास संस्था की सदस्य परमजीत कौर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू हुए इस शिविर में 50 से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है | शिविर में क्षेत्र की कम से कम 150 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा| इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्राइविंग व सिक्योरिटी जैसे प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे महिलाएं अपने परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं|

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुक्खू सरकार ने निभाया वादा मंत्रिमण्डल की पहली मीटिंग में बहाल की ओल्ड पेंशन योजना

Spread the love   the news warrior 13 जनवरी 2023 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताने पर प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित […]

You May Like