केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के वो नारे जो यूपी में चढ़ गए सबकी जुबां पर ऐसी रची व्यू रचना पढ़ें पूरी खबर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 2 Second

THE NEWS WARRIOR
11/03/2022

अनुराग ठाकुर उतर प्रदेश के थे सह प्रभारी

व्यूह-रचना करने में सक्रिय भागीदारी

भाजपा की जीत में अनुराग ठाकुर का पूर्ण योगदान

बिलासपुर :-

उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। इस जीत के पीछे भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं का हाथ हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत कर भाजपा को जीत दर्ज करवाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया हैं। भाजपा जीत दर्ज करवाने में  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का भी पूर्ण योगदान रहा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के उन युवा और ऊर्जस्वी नेताओं में हैं, जो पार्टी की व्यूह-रचना करने में सक्रिय भागीदारी करते हैं।

अनुराग ठाकुर को पार्टी का बनाया गया था सह प्रभारी 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी में उतर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया था। पार्टी के चुनावी कैंपेंन की ज़िम्मेदारी के साथ-साथ सपा के हमलों का जवाब देना, उन पर हमला करना, चुनावी एजेंडा सेट करना इत्यादी की ज़िम्मेदारी भी अनुराग ठाकुर को ही सोंपी गई थी। पार्टी का प्रचार प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया, नैरेटिव बनाने और चुनाव प्रबंधन की पुरी ज़िम्मेदारी भी अनुराग ठाकुर को ही सोंपी गई थी।

 

 

अनुराग ठाकुर द्वारा दिए गए चनावी नारे 

चुनावी कैंपेंन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा को कटघेरे में खड़ा करते  हुए नारा दिया था की “साइकिल रखो नुमाइश में, कमल खिलेगा बाइस में” । चुनावी कैंपेंन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था की सपा खुलकर टिकटें क्यों नहीं बांट पा रही है क्योंकि जब पहली लिस्ट आई तो एक जेल वाला था दूसरा बेल वाला था, बीच में भी जितने टिकटें आईं उनकी भी यही हालत थी।

भारतीय जनता पार्टी को उतर प्रदेश में जीत दर्ज दिलवाने के लिए यह चुनावी नारे “ये नई सपा नहीं ये वही सपा है, जिनसे जनता ख़फ़ा है और दस मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफ़ा है”, “माई फेक्टर मीन्स मुस्लिम यादव नहीं बल्कि मोदी और योगी”, जैसे नारे दिए जो चुनावी कैंपेंन में काफी प्रचलित हुए।

 

 

भाजपा ने अपने वादो को किया पूर्ण 

अनुराग ठाकुर ने चुनावी कैंपेंन में भाजपा द्वारा करवाए गए कार्यो को अपनी ढाल बनाया।  गुंडाराज और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का वादा, महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा, वृद्ध, विधवा, निराश्रित महिला और दिव्यांगो, के लिए करवाए गए कार्यो का व्याख्यान किया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए…………………..

रामपुर बुशहर में सतलुज नदी में बह गए दो मासूम, तलाशी अभियान जारी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाली में जमीन अधिग्रहण को लेकर पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रभावितो में जबरदस्त विरोध

Spread the love  THE  NEWS WARRIOR 11 /03 /2022 पठानकोट-मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर पंचायत भाली में भू अधिग्रहण प्रभावितों में रोष लोगों के व्यवसाय को खत्म करना उचित नहीं भाली में अन्य जगह की अपेक्षा मुआवजे की रकम भी कम दी जा रही पठानकोट से मंडी तक मुआवजा एक जैसा […]

You May Like