Read Time:2 Minute, 18 Second
Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्रि कल से होंगे शुरू, जाने पूजा विधि व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
हमारे देश में नवरात्रों का विशेष महत्व है प्रत्येक वर्ष साल में 4 बार नवरात्रि मनाए जाते है। जिनमें से शारदीय व चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का विशेष महत्व है। इस वर्ष 2022 में 2 अप्रैल शनिवार से 11 अप्रैल 2022 सोमवार तक चैत्र नवरात्रि रहेंगे। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करके मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार नवरात्रि के 9 दिन माँ दुर्गा की विधिवत पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी साल भर अपनी कृपा बनाए रखती है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (चौकी स्थापना) –
कलश स्थापना चैत्र नवरात्रि (Navratri)की प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन की जाएगी। कलश स्थापना का शुभ समय 2 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक है। कुल अवधि 02 घंटे 18 मिनट की है।
घटस्थापना कैसे करें-
- नवरात्रि (Navratri)के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं।
- स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद कलश को पूजा घर में रखें।
- मिट्टी के घड़े के गले में पवित्र धागा बांधे
- अब कलश को मिट्टी और अनाज के बीज की एक परत से भरें।
- कलश में पवित्र जल भरकर उसमें सुपारी, गंध, अक्षत, दूर्वा घास और सिक्के डालें।
- कलश के मुख पर एक नारियल रखें।
- कलश (kalash) को आम के पत्तों से सजाएं।
- मंत्रों का जाप करें।
- कलश को फूल, फल, धूप और दीया अर्पित करें।
- देवी महात्म्यम का पाठ करें।