मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का कियाअनावरण

0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 9 Second

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के खनियारा में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा के अनावरण किया | इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहा कि ,न्यायमूर्ति महाजन एक सच्चे देशभक्त थे और जब भी हम इस प्रतिमा को देखेंगे, राष्ट्र के प्रति इनके योगदान को याद करेंगे। मुझे आशा है कि हम इनकी विरासत से प्रेरित होंगे।’ साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि राज्य का सपूत प्रदेश के गठन से पूर्व ही देश के एक उच्च पद पर आसीन हुआ।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में न्यायमूर्ति महाजन के अतुलनीय योगदान को किया याद 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में न्यायमूर्ति महाजन के अतुलनीय योगदान का याद  किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की | इसके सअतिरिक्त उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति महाजन को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने अक्तूबर 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत विलय में अग्रणी भूमिका निभाई । उन्हें भारत और पाकिस्तान की सीमाओं का निर्धारण करने के लिए नियुक्त रेडक्लिफ कमीशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भी नामित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति महाजन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस विरासत को उनके पोते विवेक महाजन ने सीआईआई-एमसीएम बहु-कौशल प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से आगे बढ़ाया है। यह संस्थान धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। न्यायमूर्ति महाजन एक सच्चे देशभक्त थे और यह प्रतिमा हमें उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए में प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में देंगे एक महीने का वेतन  

इस मौके पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में लगभग 6000 निराश्रित बच्चे हैं और मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहले ही दिन उन्होंने टूटीकंडी स्थित बालिका देखभाल संस्थान का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली की स्वयं जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाल देखभाल संस्थानों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और वृद्धाश्रमों के आवासियों को त्यौहारों के अवसर पर 500 रुपये उत्सव अनुदान के रूप में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपये की धनराशि से ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ स्थापित करने का निर्णय लिया है ताकि जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे बच्चों के कौशल विकास, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर होने वाले व्यय को वहन करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस फंड में अपना एक माह का वेतन प्रदान किया है और कांग्रेस के अन्य विधायक भी अपना एक महीने का वेतन देगें।

विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री का उनके गृह क्षेत्र में स्वागत किया

न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन के पौत्र विवेक महाजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और साथ ही उन्हें ट्रस्ट द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तजिंदर बिट्टू, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी  उपस्थित रहे |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हि०प्र०विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में नहीं हीटर की उचित व्यवस्था,ठंड में ठिठुर कर पढ़ रहे विद्यार्थी

Spread the love  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय इकाई को  विद्यार्थियों को पुस्तकालय में आ रही समस्याओं को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा । विश्वविद्यालय इकाई मंत्री इंदर नेगी ने बताया कि सर्दी के मौसम में विश्वविद्यालय पुस्तकालय में जो बच्चे पढ़ने आते हैं उनके लिए मुख्य रूप […]

You May Like