विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल पंप पहुंच BJP पर साधा निशाना,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें 

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 34 Second

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल पंप पहुंच कर बीजेपी पर साधा निशाना,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें 

जहां देशभर में पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं वही हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है जिस पर अब विपक्ष  सरकार को घेरने लगा है  विपक्ष के  घेराव का अधिक असर हो सकता है क्योंकि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं। महंगाई के मुद्दे पर सरकार बैकफुट पर दिख रही है। 

वही शिमला ग्रामीण से  कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।  बकायदा विक्रमादित्य सिंह पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने वहां पेट्रोल पंप मशीन के साथ फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लोगों से सोच समझकर वोट करने की अपील की। आपको बता दें कि प्रदेश में पेट्रोल जहां 103.44 पहुंच चुका है वहीं, डीजल 93.97 पहुंच चुका है। 

विक्रमादित्य सिंह ने लिखा “ मित्रों सोच समझ कर मतदान करें इन चुनावों से सरकार तो नहीं बदलेगी, लेकिन सरकार की आंखें जरूर खुलेगी ,और जनता की दयनीय हालत भी दिखेगी और बदलाव एक से ही शुरु होता है। 

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने भारतीय सेना के संदर्भ में कहा कि 1971 और 1999, 1965 के युद्ध भारतीय सेना ने अपने पराक्रम पर लड़े हैं ना कि भारतीय जनता पार्टी ने। चुनावों में भारतीय सैनिकों को  ढाल बनाकर मैदान में उतारना बीजेपी की कायरता को दिखाता है।  आपको बता दें कि प्रतिभा सिंह जो की मंडी लोकसभा सीट से  कांग्रेस की प्रत्याशी हैं उन्होंने भारतीय सेना के संदर्भ में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कारगिल युद्ध को कोई बड़ा युद्ध ना कहकर संबोधित किया था। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगाई को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस ने निकाली रैली राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Spread the love   महंगाई को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस ने निकाली रैली राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन   बिलासपुर – जिला कांग्रेस सेवा दल, इंटक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई द्वारा आज बिलासपुर में बढ़ती महंगाई को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली गई। कांग्रेस […]

You May Like