the news warrior
21 फरवरी 2023
चंबा : हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में सोमवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके रात 10 बजकर 38 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र चम्बा जिला में जमीन से 05 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी अनुसार भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप से कई घरों में रखा सामान हिलने लगा। हालांकि कुछ ही सेकंड में सब कुछ सामान्य हो गया।
यह भी पढ़ें : अडानी ग्रुप और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच मालभाड़े का विवाद सुलझा, नए रेट तय
सिस्मिक जोन-5 में आते हैं कई क्षेत्र
बता दें कि हिमाचल के चंबा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और कांगड़ा के कई क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील सिस्मिक जोन-5 में आते हैं। यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। तुर्की में कुछ दिन पहले आए भूकंप से तबाही के बाद प्रदेश के लोग डरे व सहमे हुए भी हैं।