हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों काे छठा वेतनमान जारी, यूनियन ने सरकार का जताया आभार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 30 Second

THE NEWS WARRIOR
23/06/2022

यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जताया आभार

कर्मचारी 20 साल से कर रहें थे इंतजार

शिमला:-

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों काे छठा वेतनमान जारी कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। शिमला में हिमाचल ड्राइवर यूनियन ने प्रेसवार्ता के दाैरान वेतनमान लागू करने के लिए सरकार का आभार जताया। प्रेसवार्ता में यूनियन ने कहा कि अब हम रात दिन जनता की सेवा करने के लिए तैयार हैं।

20 साल से इंतजार 

हिमाचल पथ परिवहन निगम यूनियन अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने आज प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पिछले 20 साल से हम इसका इंतजार कर रहे थे। अब छठा वेतनमान जारी हाेने से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी इस मांग काे पूरा करके ड्राइवरों और कंडक्टरों के भविष्य काे सुरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़े:-

एकनाथ के पास कुल 48 विधायकों के समर्थन का दावा, 12 घंटे में सात और विधायक शामिल  

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया जाएगा आभार 

यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों काे लाभ दिए गए हैं, अब हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों काे भी यह लाभ दिए जाएंगे। यूनियन को इन मांगों काे लेकर कर्मचारियों काे सड़काें पर उतरना पड़ रहा था। यह कर्मचारियों के संघर्ष का ही परिणाम है, जाे उन्हें इस तरह से छठा वेतनमान मिला है। उन्होंने कहा की वह इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर उनका आभार भी जताया जाएगें।

 

 

यह भी पढ़े:-

बिलासपुर: वर्ल्ड ओलंपिक डे पर ‘रन फॉर फन तथा वॉक एंड टॉक’ कार्यक्रम का आयोजन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: ठियोग में खाई में गिरी पिकअप, 25 लोगों को आई चोटें, सात की हालत गंभीर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/06/2022 आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पहुंचाया ठियोग अस्पताल,  जांच में जुटी पुलिस शिमला:- शिमला के ठियोग में पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों को चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को ठियोग अस्पताल […]

You May Like