the news warrior
18 फरवरी 2023
शिमला : गोकुल बुटेल अखिल भारतीय कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों के लिए गठित राष्ट्रीय समन्वय समिति में समन्वयक बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समूचे देश से 8 कांग्रेस पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा है। इनमें से गोकुल बुटेल भी एक हैं। कांग्रेस का यह अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें : बिलासपुर के युवक ने शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
इस बैठक में सिर्फ आगमी लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम का गठन का भी खाका खींचा जाएगा। गोकुल बुटेल ने कहा है की जो भी पार्टी ने ज़िमेदारी दी है उसका पूरी श्रद्धा और ताकत से निर्वहन करेंगे। साथ ही में उन्होंने इस ज़िमेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।